कमजोर सरकार और त्रासवाद

               भारत में कोई भी पार्टी हुकूमत पर हो,सब एक जैसी ही है|भगवी  धजावाली हो या और कोई|किसीने कुछ किया नहीं है त्रासवाद के मामले में|कारगिल में हमारी हद में तिन तिन मालेकी बंकर बन चुकी थी|पाक सेना हमारे घर में ही थी,संसद पर हमला,कंधहार में सामनेसे छोड़कर आने वाले ये ही भगवी धजावाले ही  थे|
     
            सुबह से शाम तक हमारे हर काम पर धर्म की असर होती है|हमारी सायकोलोजी पर मानसिकता पर धर्म की ही ज्यादा असर होती है|गीता हमारा ओल टाइम फेवरिट ग्रन्थ है,समजो वो  किसी ड्रोइंगरूम में या अभ्यास कक्ष ने लिखा गया नहीं है|युध्ध के मैदान में रचाया गया है|अर्जुन कायर होके बकवास अहिंसा के गुन गाने लगा तब गीताजी की रचना हुई है|आजका हिन्दू कायर,कमजोर बन चूका है|ऐसे हिन्दू का मै विरोध कर रहा हूँ|राजसूय यग्न और अश्व मेघ यग्न करके दुनिया जितने जानेवाले हिन्दू का मै समर्थक हूँ|अहिंसा केवल निर्दोष के लिए होती है|जो दोषित है,त्रासवादी है,आततायी है वो अहिंसा के काबिल नहीं है|
   
                  जिनके धनुष बाण,सुदर्शन चक्र और परशु दोषित लोगो को सजा देने के लिए हमेशा तत्पर थे उनके अनुयायीयोको  ये क्या हो गया है?क्यों कायर नपुंसक हो गए है?हमारे हर अवतार ,भगवान चाहे स्त्रीके रूप में माँ काली,दुर्गा ही क्यों न हो,सब के हाथ में कातिल वेपन्स है|ओरते भी कमजोर नहीं थी|अब तुम्हे कायरताके पाठ शिखने वाले २५,००० जे से भी ज्यादा सम्प्रदायों को अगर हिन्दू धर्म मानते हो तो मै उनके खिलाफ लिखता हूँ|हम तो अहिंसक है अहिंसक है ऐसे ही गाने गाये जाते है हमारे हर धर्मगुरु की तरफ से|तब जनता पर उसकी असर तो होंगी ही|हमारा पुरानकाल सरासर युध्धोसे भरा पड़ा है|सुर असुर,देव दानव के संग्राम से भरा है|कुछ महीने पहले भागवतजी आर.एस.एस वाले अहमदाबाद में आये थे|उन्होंने दहाड़ मारी शेर की तरह”हम हिन्दू अहिंसक है,हमें एक होना है”|अगर एक हिन्दू जयश्री कृष्ण बोलता है,और सामने वाला स्वामीनारायण है तो उत्तर न देगा|मैंने सुना है,अमरिका में एक भाई को जब तुम फोन लगाओ और जय स्वामिनारायण न बोलो तो वो फोन रख देगा|२५,००० जे ज्यादा संप्रदाय,कैसे हिन्दू एक होंगा?
      
                  अब ये कायर बन चुकी प्रजा मेसे, जनतामेसे नेता चुने जायेंगे तो वो कहासे बहादुर होंगे? कुए में होगा तो हौज में आयेगा|एक कसब और एक अफजल के लिए कितना खर्च किया जा रहा है?सब जनता के चुकाए गए टेक्स के पैसोसे होता है|अब ये सरदारजी इतने कमजोर कैसे है?समज नहीं आता|लेकिन वो भी क्या करे?पूरा सिस्टम ही कायर है|बम्बई में एक पुलिस वाला सिर्फ कुर्सिया फेंक कर त्रासवादी को भगाते भगाते जान गँवा देता है.और हजारो कायर भागते है|ये हजारो पीठ बताये बिना त्रासवादिके  सामने दौड़े होते तो फिर कोई त्रासवादी फिरसे ऐसी हिमत नहीं करता|९-११ के दौरान एक प्लेन पेन्सिलवेनिया में गिराया गया था,वो तो सब को याद ही होंगा| उसके पहेले वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिर चूका था|प्लेन के यात्रिओ को फोन के माध्यम से पता चल गया था,अब इनकी बारी थी|अब मरना ही है,तो क्यों बहदुरिसे न मरे?कही कोई महत्वपूर्ण स्थान पर प्लेन न गिराए उसके पहले सब यात्री ने मिलके   हल्ला  बोला और प्लेन गंतव्य स्थान के पहले ही गिर गया|सब यात्री मारे गए,साथ में त्रासवादी भी|ये है हिरोइजम|वृक्ष के आसपास सुन्दर नारी के साथ गाना गाते कोई हीरो नहीं बन जाता|
      
                 पहले २५,००० सम्प्रदायों को नाबूद करो,फिर एकता की बात करो|एक ही सनातन हिन्दू धर्म होना चाहिए|एक ही आचार विचार होने चाहिए|एक बोलता है हम ओरतोके मुंह तक नहीं देखते,दूसरा बोलता है हम तो ओरतोको ही भोगते है|और सभी भारतीय सनातन हिन्दू धर्म का  धजा लिए परदेशो में घूमते है|सब अपने अहंकार की रक्षा  में अलग संप्रदाय की रचना कर बैठते है|फिर सभी बोलते है हम सब हिन्दू है,हमें एक होना है,हम अहिंसक है|रे भारत तेरा कमभाग्य!!! 
   

Net jagat

free counters
Blogvani.com
brsinhji11.wordpress.com
50/100