I Love You ,,,,कुछ खट्टा कुछ मीठ्ठा

 I Love You ,,,,कुछ खट्टा कुछ मीठ्ठा 
मुझे एक दिन जोब पर  मजाक करने का मन हुआ। एक मित्रने उसके घर फोन किया किसी काम के लिए। मै जरा मजाकके मुडमें था। मित्रका नाम प्रदीप पटेल, ४६ सालके, बरोडा(गुजरात) के नजदीकके गांवके है।
मेंने पूछाः घर पे फोन करते हो वाइफ को?
उन्होंने कहाः हां।
‘फोन में बात पूरी हो जाए तब I Love You कहेना’ ।
‘फिर तो पूरी रात सो नहीं पाएगी’॥
‘ऐसा क्युं?
‘२० साल हो गए पहेलीबार I Love You सुनेगी तो उसे पूरी रात नींद नहीं आयेगी’।
सब लोग खूब हंसने लगे| वो कहेने लगे मेंने २० सालमें कभी भी ऐसा कहा ही नहीं है। तो मैने पूछा की वाइफने तो एसा आपको कहा होगा ना? तो कहेने लगे उसने भी कभी नहीं कहा है॥ मेंने फिर पूछा किसी गर्लफ्रेन्ड को तो कहा होगा ना? तो कहा की गर्लफ्रेन्डको तो बहुतबार कहा था। पर वो पत्नी नहीं हुइ थी। दूसरेकी पत्नी बन गइ।
दूसरे एक ५५ सालके मित्र ज्योतिन्द्र पटेल को सवाल किया। दादा दोडके! आपने कभी I Love You अपनी वाइफको कहा है? वो ज्यादा एनर्जेटिक है इसलिए हम उन्हें दादा दोडके कह के  के मान देते है।
‘इसमें क्या कहेना?’
‘कोइ दिन तो कहा होगा ना?’
नहीं कभी नहीं सब जानते है वो मेरी वाइफ है और में उसका घरवाला ‘।
‘आप भी ना कैसे हो?’
‘इसमें क्या है  उसे पता है की में उसे छोडके कहीं नहीं जानेवाला और जाउंगा तो वापस आनेवाला ही हुं, वो मुझे प्रेम करती है और में उसे प्रेम करता हुं उसमें  क्या कहेना?’
फिरसे सब हंसे। दूसरे एक भाइने कहा उनकी वाइफको पता है कि ये खोटा सिक्का है कहींनही चलनेवाला वापस ही आएगा। एक नया लडका है २३ सालका सचीन पटेल  मैंने उसे पूछा, सचीन कितने साल हुए शादी को?
‘दो साल’
‘अमरिका आए कितने टाइम हुआ?
‘सिर्फ पांच महिने हुए है’
‘आपने कभी वाइफ को I Love You कहा है?’
‘कहा है बहुत बार कहा है पर यहां की वाइफ का कोइ विश्वास नहीं’
‘अरे भाइ क्युं एसा कहेता है?’
‘अरे भाइ मेरी वाइफ २० साल से यहां रहेती है। यहां की लडकीयोंका क्या भरोसा? कब निकाल दे क्या पता’।
सब लोग बहुत हंसे की पेटमें दर्द होने जैसा हुआ। सचिनकी खुदकी पेथोलोजीकल लेब थी। सब लोग कहेते है क्या लेने आया होगा यहां? पेड(देवादार अमेरिक) परसे हरी नोटो तोडने दूसरा क्या?
दूसरे पीयूष पटेल है ४० सालके हुए कहेने लगे मेंने तो अभी शादी ही नहीं की इसलिए मुझे तो पूछना ही नहीं। बिना विसा के अमेरिकामें आये है इसलिए अब  भारत जा नहीं सकते है शादीके लिए, अगर शादीके लिए जाए तो वापस नहीं आ सकते। उमर बढती जाती है। कोइ लडकी पसंद नहीं आती या किसी लडकी को वो पसंद नहीं आते।
और एक सतीश मास्तर है भरुचके वो भी लगभग ५५ साल के है कहेते है हमारे जमाने में कौन एसा कहेता था ? मैने कभी नहीं कहा। मैने कहा मास्तर कभी तो कहेना चाहिए ना? तो कहेने लगे यार इसमें क्या कहेना? मित्रो मेरा मजाकमें हुए इन्टरव्यु थोडेमें ज्यादा कहेता है। क्या कहेता है ये मेरे मित्र प्रतिभावके रूपमें कहे ऐसी आशा है।
क्या पत्नीको I Love You कहेना चाहिए? कितने भी साल शादीको हुए हो फिर भी कहे सकते है? भले ही सारी रात नींद ना आये कहेनेमें क्या प्रोब्लेम?
ये तो अच्छा हुआ किसीने मुझे ये सवाल नहीं पूछा।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Net jagat

free counters
Blogvani.com
brsinhji11.wordpress.com
50/100
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.